फोटो- 39-मैच में परतिभा का प्रदर्शन करते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
बिधूना। कस्बे के वनखंडेश्वर मंदिर ग्राउंड में खेली जा रही अंडर-14 क्रिकेट लीग में रविवार को औरैया की डायमंड क्रिकेट एकेडमी विजेता रही। टीम ने बिलीवर्स शिकोहाबाद की टीम को 17 रनों से मैच हरा दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डायमंड एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में 110 रन बनाए। जवाब में उतरी बिलीवर्स टीम 93 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। डायमंड एकेडमी की ओर से तरुण राठौर ने सर्वाधिक 25 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा शानदार प्रदर्शन करने वाले अंश सेंगर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक एवरग्रीन क्रिकेट एकेडमी बिधूना के कोच शिवम् कुमार ने बताया कि अभी लीग मैच चल रहे हैं। इसके बाद प्रतियोगिता के मुख्य मुकाबले 12 जून से नाइट में खेले जाएंगे। अंडर-14 की इस प्रतियोगिता में कई एकेडमी के खिलाड़ी अपना हुनर दिखाएंगे।