फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय का एनटीपीसी से बाहर कराएं संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। एनटीपीसी परिसर में संचालित केंद्रीय विद्यालय का संचालन परिसर से बाहर कराने की मांग कर अभिभावकों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। केंद्रीय विद्यालय की नई बिल्डिंग बनवाने को कहा है।
विज्ञापन

सोमवार को अभिभावकों ने जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि जिले का एकमात्र केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी परिसर स्थित अस्थायी भवन में संचालित है। 1987 से संचालित केंद्रीय विद्यालय में जगह की कमी होने के कारण विभिन्न कक्षाओं के संचालन में परेशानी होती है। इससे क्षेत्र के कई बच्चे प्रवेश से वंचित हो जाते हैं। स्थायी भवन न होने के कारण कई स्तरीय शैक्षिक सुविधाएं भी नहीं हैं।
मांग की कि केंद्रीय विद्यालय को एनटीपीसी आवासीय परिसर के बाहर संचालित करने के लिए राज्य प्रशासन द्वारा भूमि उपलब्ध कराई जाए। पूर्व में दिबियापुर के लोग व अभिभावक केंद्रीय विद्यालय को एनटीपीसी परिसर से बाहर संचालित करने की मांग कर कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत व सांसद डा. रामशंकर कठेरिया को भी ज्ञापन सौंप चुके हैं। इस मौके पर अमर पाल सिंह, श्रवण कुमार, अनिल सिंह, शिव कुमार, प्रगति सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें