फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय सम्मान के साथ शहीद सैनिक को दी गई अंतिम विदाई

विज्ञापन
रोती शहीद की पत्नी व सैनिक के अंतिम दर्शन करने उमड़े लोग - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। शहीद जवान का शव शनिवार देर रात बिधूना स्थित आवास पहुंचा। रविवार सुबह शहीद को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान लोगों की आंखें भर आईं। शहीद के आवास पर पहुंचे राज्यमंत्री व प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

बिधूना निवासी सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी बृजपाल सिंह भदौरिया के पुत्र उत्तम सिंह भदौरिया (37) वर्ष 2004 में आर्मी की सिग्नल कोर 14 में झांसी में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह लेह लद्दाख में तैनात थे। जहां पर 30 जनवरी को ड्यूटी करते समय अचानक बेहोश होकर गिर जाने के बाद चंडीगढ़ में उपचार के दौरान पांच फरवरी की रात करीब 12 बजे उनका निधन हो गया था। सैनिक के निधन की जानकारी होते ही बिधूना समेत पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। देर रात दो बजकर 40 मिनट पर सैनिक का शव बिधूना पहुंचा। रविवार को 12 वर्षीय पुत्र कुश ने पिता को मुखाग्नि दी। कई दिनों बीमार चल रहीं उत्तम सिंह की मां उषा देवी व पिता बृजपाल सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था। आर्मी की सिग्नल कोर 14 कानपुर के जवानों ने गार्ड आफ ऑनर दिया।
कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम व जनप्रतिनिधियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर सैनिक को श्रद्धांजलि दी। शव यात्रा पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा की। शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, मंजू सिंह, आदर्श कुमार मिश्रा, पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता, शिव प्रसाद यादव, रचना सिंह, अनिल शुक्ला, देवेश शाक्य, अभय सेंगर, आशीष वर्मा, सत्यम त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल संजय गुप्ता आदि भी पहुंचे।
विज्ञापन

क्रिकेट के शौकीन थे
सैनिक अन्नू सेंगर, अजीत सेंगर, अजय तिवारी, सुनील सेंगर ने बताया कि उत्तम सिंह क्रिकेट के शौकीन थे। पढ़ाई के दौरान हम सबके साथ क्रिकेट खेलते थे। बचपन से ही बिधूना में पढ़ाई की और हम लोगों के साथ रहे। वहीं दोस्तों ने बताया कि होली पर छुटटी पर आने की बात उत्तम सिंह ने कही थी। जवाहर नगर के लोगों ने जवाहर नगर मोहल्ले का नाम शहीद उत्तम सिंह नगर रखने की मांग जिलाधिकरी सुनील कुमार वर्मा व राज्यमंत्री लाखन सिंह से की। जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें