फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी को धमकी भरी पोस्ट वायरल करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। फेसबुक पर आईजी को धमकी भरा मैसेज पोस्ट करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह कानपुर देहात के सिकंदरा का रहने वाला है। उसके पास से चार तमंचे, एक कार, दो थानाध्यक्षों की मुहर और पिस्टल का फर्जी लाइसेंस बरामद किया गया है। उसने ही राहुल को फंसाने के लिए मैसेज पोस्ट किया था।
विज्ञापन

विकास दुबे फैंस क्लब के नाम से बनी फेसबुक आईडी से दो जुलाई को आईजी मोहित अग्रवाल को मारने की धमकी दी गई थी। पोस्ट में मारने वाले को पांच लाख रुपये देने का जिक्र था। पोस्ट में अछल्दा का राहुल सोनी असलहा लिए खड़ा था। चार जुलाई को पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया। राहुल ने पुलिस को बताया था कि उसकी फोटो पुरानी है। उसे फंसाने के लिए सिकंदरा कानपुर देहात निवासी सचिन वर्मा ने साजिश की है। पुलिस ने उसी रात सचिन को भी पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में सचिन ने साजिशन राहुल को फंसाने के लिए पोस्ट करने की बात कबूल की।
पुलिस ने आरोपी सचिन के पास से एक कार, दो 315 बोर, दो 32 बोर के तमंचे, 24 कारतूस, एक फर्जी शस्त्र लाइसेंस, थानाध्यक्ष बेवर मैनपुरी और थानाध्यक्ष सिकंदरा की फर्जी मोहरें, चार मोबाइल, 10 पासबुक, छह चेक बुक और दो एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन

---
लड़कियों को प्रभाव में लेने के लिए बनाता था फर्जी आईडी
पुलिस हिरासत में सचिन ने बताया कि वह लड़कियों से चैटिंग करने के लिए फर्जी आईडी बनाता था। पुलिस ने बताया कि सचिन लोगों को डराने, धमकाने के साथ प्रभाव दिखाकर लड़कियों का शोषण करता था। अछल्दा थाने में एक युवती ने उसके खिलाफ ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है।
---
सिम कार्ड बेचने का करता था काम
आरोपी सचिन पहले सिमकार्ड बेचने का काम करता था। वह फर्जी तरीके से सिम का वैरीफिकेशन भी करता था। जिस क्षेत्र में सिमकार्ड बेचता था, उस क्षेत्र के थानाध्यक्ष की मुहर बनवाकर उसका उपयोग करता था।
फेसबुक आईडी की चैटिंग से सामने आई हकीकत
फेसबुक आईडी की जांच में सचिन और उसकी प्रेमिका की चैटिंग मिली है। इसमें उसने लिखा है कि इस बार ऐसी साजिश की है कि राहुल किसी सूरत में नहीं बच सकेगा। प्रेमिका को साजिश की थोड़ी जानकारी भी देने की बात भी सामने आई है।
---
राइफल को दिया कारबाइन का रूप
एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि फेसबुक पर धमकी भरी पोस्ट में दिखाए गए असलहे बरामद कर लिए गए हैं। इसमें दिखाई गई कारबाइन असल में राइफल है। इसका लाइसेेंस उदयवीर सिंह उर्फ सेट्टी के नाम है। उसने बिना अनुमति राइफल को रूपांतरित करवाया है। बोडेपुर अछल्दा निवासी राजेंद्र सिंह और पुसौली बिधूना निवासी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की रिवाल्वर व राइफल भी बरामद की गई है। दोनों असलहों के लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
---
राहुल पर शांतिभंग की कार्रवाई
धमकी भरी पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस ने राहुल के खिलाफ आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। मामले का खुलासा होने पर आईटी एक्ट में उसे क्लीन चिट देकर दूसरों के असलहों के साथ फोटो खिंचवाने के मामले में 151 की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें