फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद भी सही नहीं कराई गई क्षतिग्रस्त आंबेडकर प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज (औरैया)। बिधूना कोतवाली के ग्राम सरमेड़ी स्थित पार्क में लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को कुछ अराजकतत्वों द्वारा बीते बुधवार की रात क्षतिग्रस्त कर दिए जाने के बाद से आज तक उसको सही न कराए जाने पर लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है। इसको लेकर आक्रोशित लोगों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा के पास खड़े होकर आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

अराजकतत्वों द्वारा प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की जानकारी पर पहुुंचे जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद आक्रोशित लोगों को जल्द ही प्रतिमा को दुरस्त कराए जाने का आश्वासन देकर मामला शांत करा दिया था। बावजूद इसके आज तक उक्त प्रतिमा जस की तस स्थिति में बनी हुई है। मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने उक्त पार्क पहुंचकर आंबेडकर प्रतिमा के पास खड़े होकर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान न लेने पर उनके प्रति रोष व्यक्त किया। साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि जल्द ही प्रतिमा को ठीक न कराया गया तो वह लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वहीं मौके पर मौजूद महिलाओं ने कुछ दबंगों पर आंबेडकर पार्क में कूड़ा डालकर कब्जा करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें