बिधूना (औरैया)। रविवार को क्षेत्र के गांव पुरवा कमल सिंह में फांसी पर लटके मिले महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत हैगिंग के चलते होना आई है। घटना की जानकारी पर गांव पहुंचे मृतका के भाई ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया। है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
गौरतलब है कि क्षेत्र के ग्राम पुरवा कमल सिंह में सोनी (35) पत्नी भूरे उर्फ मलखान पुत्र गंगाराम का शव फांसी पर लटका ग्रामीणों ने देखा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को कोतवाली पहुंची। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत हैगिंग बताई गई है। इधर घटना की जानकारी पर पहुंचे मृतका के भाई छुन्नू उर्फ क्षमादास निवासी आसरे हमीरपुर ठठिया कन्नौज ने सोनी के ससुरालियों पर हत्या करने और शव को लटकाने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई का आरोप है कि दहेज में सोने की जंजीर की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। भाई ने मृतका के पति भूरे उर्फ मलखान, अनलेश, रजनेश पुत्रगण गंगाराम पर हत्या का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी राजदेव प्रजापति ने बताया कि महिला की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है। फिर भी घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।