कांग्रेसी नेता महेश चंद्र कौशल को भाजपा में शामिल कराते जिलाध्यक्ष भाजपा।
- फोटो : AURAIYA
कस्बे के महेवा रोड स्थित एक मैरिज होम में सोमवार को भाजपा का एक कार्यक्रम हुआ। इसमें नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष को स्वागत किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने कार्यक्रम में कहा कि कार्यकताओं के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कोई कठिनाई कार्यकर्ता को आती है तो उनके लिए तुरंत खड़े होंगे। भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की संपत्ति है। कार्यकर्ता की मेहनत की वजह से प्रदेश से लेकर देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी हुई है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी से नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके कांग्रेसी नेता महेश चंद्र कौशल दउआ को भाजपा में शामिल कर सदस्यता ग्रहण कराई। मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सेंगर ने की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इस मौके पर गौरव श्रीवास्तव, धर्मवीर सिंह, अंकुल ठाकुर, कौशलेंद्र सिंह, सोनू शुक्ला, रवि शुक्ला, श्याम राजपूत, सुनील सेंगर, सम्राट श्रीवास्तव, अमित दुबे, ईदु खान आदि लोग मौजूद रहे।