फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: महानंदा सवा पांच घंटे लेट, आज निरस्त रहेगी अलीगढ़ पैसेंजर

Sat, 16 May 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। गर्मी के बीच फफूंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के घंटों लेट होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को अप महानंदा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सवा पांच घंटे की देरी से पहुंची, इससे स्टेशन पर यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
इसके अलावा रविवार को साप्ताहिक निरस्तीकरण के चलते गोविंदपुरी से अलीगढ़ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी, जिससे दैनिक यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

शनिवार को गोमती एक्सप्रेस 2 घंटे 15 मिनट लेट, कानपुर-इटावा पैसेंजर व लखनऊ-आगरा सुपरफास्ट इंटरसिटी डेढ़-डेढ घंटे, कानपुर-टूंडला पैसेंजर एक घंटा, ऊंचाहार, नेताजी व स्वर्ण शताब्दी करीब पौन-पौन घंटा देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर गर्मी में घंटों बैठकर ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि रेलवे के उच्चाधिकारियों ने फफूंद स्टेशन पर रात के समय तो समर स्पेशल ट्रेनों का ठहराव दिया है, लेकिन दिन के वक्त एक भी स्पेशल ट्रेन नहीं रुकती। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें