फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन कटने पर जेई व लाइनमैन को पीटा, मोबाइल भी छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। पुर्वा दला गांव में बकाएदार का बिजली कनेक्शन काटते वक्त रूपपुर सहार फीडर के जेई के साथ हाथपाई कर मोबाइल छीन लिया गया और सरकारी बुक फाड़ दी गई। बीच बचाव में आए लाइनमैन के साथ भी अभद्रता की गई।
विज्ञापन

जेई ने एसडीओ के साथ कोतवाली पहुंचकर मारपीट करने वाले अरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। बिधूना क्षेत्र के रूपपुर फीडर पर तैनात जेई वीर प्रताप सिंह ने बताया कि वे बुधवार को अपने लाइनमैन अजय, वीरपाल, रामलखन, कमलेश, मुनीश के साथ दोपहर में पुर्वा दला गांव पहुंचे।
10 हजार रुपये से अधिक बिल के बकाएदारों को चिंहित कर पोल से केबिन को काटने को काम कर रहे थे। तभी गांव के तीन लोगों ने विरोध कर केबिल न काटने की धमकी दी। सरकारी काम में बाधा डालने की बात कहते ही जेई के साथ हाथापाई कर सरकरी बिल बुक फाड़ दी और मोबाइल भी छीन लिया।
विज्ञापन

लाइनमैन ने बीच बचाओं किया तो उनके साथ भी अभद्रता की। जेई ने एसडीओ बेला वैशाली को घटना की सूचना दी। किसी तरह जेई वहां से निकले और एसडीओ के साथ कोतवाली बिधूना पहुंचकर मामले के संबंध में तहरीर दी। उपखंड अधिकारी वैशाली ने बताया कि पुर्वा दला के कुछ उपभोक्ता न तो बिल जमा कर रहे हैं और न ही कनेशन काटने दे रहे है।
जेई कनेक्शन काटने गए तो उनके साथ मारपीट कर मोबाइल व कागजात छीन का प्रयास किया गया। कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि जेई द्वारा तहरीर मारपीट की दी गई है। जांच के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें