फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटी लाइन टूटकर गिरी, हादसा टला

Tue, 30 Aug 2016 10:47 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
टूटा तार दिखाते मोहल्ले के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के ओमनगर मोहल्ला स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय से सटे दीप शिक्षा निकेतन स्कूल के बाहर अचानक एलटी लाइन टूटकर गिर गई। इससे वहां रखी चाय की दुकान पर बैठे लोग बाल-बाल बच गए। मौके पर लगे खंभे व तारों की स्थिति देखने पर विभागीय अधिकारियों की लापरवाही नजर आ रही है। पोल से खिंचे तार पेड़ की डालियों से ढके हैं। इन तारों को हटाने के लिए आज तक विभाग ने ध्यान नहीं दिया। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


ओमनगर मोहल्ला स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर लगे बिजली के पोल से खिंचे एलटी लाइन के तार में मंगलवार शाम अचानक चिंगारियां निकलने लगीं। इसी बीच वहां मौजूद सपा नेता चंद्रनील शुक्ला ने एसडीओ को सूचना देकर लाइन बंद कराए जाने को कहा। इससे पहले की वह बात पूरी कर पाते तार टूटकर नीचे आ गिरा। इससे पास में रखी चाय की पेटी पर खड़े लोग हादसे का शिकार होते-होते बचे। तभी बिजली आपूर्ति बंद कराई गई।

खास बात यह है कि तार टूटने के स्थान से चंद कदम पर स्थित दीप शिक्षा निकेतन में छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने जाते हैं। इसके बावजूद वहां लगा बिजली का पोल पूरी तरह से पेड़ों से ढंका है। तार भी पेड़ की डालियों से रगड़ते हुए निकले हैं। मोहल्ले के लोगों ने बिजली अधिकारियों से उक्त पेड़ कटवाए जाने तथा जर्जर तारों को बदले जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें