फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएस सहित 11 के पर्चे खारिज

Wed, 01 Feb 2017 10:27 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच करते चुनाव अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच के बाद बुधवार को बिधूना से सिटिंग विधायक व मुलायम सिंह के साढ़ू प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस समेत 11 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त हो गए। इनमें बिधूना से सात, औरैया से दो व दिबियापुर से दो नामांकन हैं। ऐसे में बिधूना में पीस पार्टी व रालोद, दिबियापुर में शिवसेना और औरैया में लोकदल प्रत्याशी चुनाव से बाहर हो गए।
विज्ञापन


जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर 44 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे थे। बुधवार को इन नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें बिधूना से सपा के प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस, राष्ट्रीय लोकदल से विष्णुप्रताप, भारतीय शक्ति चेतना से नरेश सिंह, पीस पार्टी से मनमोहन सिंह के अलावा निर्दल अमर सिंह, कमलेश कुमार व राजेश सिंह के पर्चे जांच में खारिज किए गए। औरैया में भारतीय लोकदल के चंद्रशेखर व भारतीय शक्ति चेतना से श्रीकृष्ण के नामांकन अवैध हो गए। दिबियापुर में शिवसेना की रानीदेवी तथा मानवीय भारत पार्टी के पीयूष गोयल के पर्चे रद्द कर दिए गए। इस बीच पर्चे खारिज होने पर कई प्रत्याशियों ने आरओ से नाराजगी भी जताई।

विष्णु प्रताप की आरओ से हुई बहस
जांच के दौरान बिधूना से रालोद प्रत्याशी विष्णु प्रताप ने नामांकन रद्द होने पर रिटर्निंग अफसर बृजकिशोर से नाराजगी जताते हुए आरोप लगाए। उनका कहना था कि उन्होंने तीन सेट में पर्चा दाखिल किया था। आरओ ने दो सेट देखने के बाद पर्चा खारिज कर दिया। तीसरा सेट देखा ही नहीं। इस पर आरओ ने कहा कि जो नियम हैं, उसी के तहत निर्णय हुआ है। इसको लेकर विष्णु प्रताप व आरओ में कुछ देर बहस भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें