फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दोबारा होगा प्रेमी युगल का पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के नगला निवी में सोमवार भोर पेड़ से दुपट्टे की मदद से फंदे पर लटके मिले प्रेमी युगल के शवों का फिर से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने श्मशान घाट शव वापस मंगाए। इस मामले में पुलिस की ओर से पहली बार किए गए पोस्टमार्टम की आई रिपोर्ट पर सवाल खड़े करते हुए फिर से पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कही गई है। उधर लगभग 30 घंटे से प्रेमी युगल के शवों का अंतिम संस्कार न कर पाने से परिजन भी परेशान हैं। सूत्रों के अनुसार शवों का अंतिम संस्कार अनुमति मिलने के बाद पांच चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी की मदद से कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगला निवी निवासी सर्वेश शाक्य की 18 वर्षीय पुत्री करिश्मा व गांव निवासी बालेश्वर कमल का पुत्र नीलेश 25 के शव सोमवार सुबह गांव के बाहर पेड़ से दुपट्टे से फंदे पर लटके मिले थे। जिसमें पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद सैंपल जुटाए थे। इसके बाद दोनों का तीन सदस्यीय डॉक्टरों के पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम किया गया था। पोस्टमार्टम के उपरांत परिजन दोनों मृतकों के शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंच गए थे। तभी पीछे से पहुंची पुलिस उन्हें दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की बात समझा कर दोनों शव वापस गांव ले आई।
उधर दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने और शवों का अंतिम संस्कार न कर पाने से दोनों मृतकों के परिजन खासे परेशान हैं। सूत्रों के अनुसार पहली बार कराए गए पोस्टमार्टम में डॉक्टरों की तरफ से दम घुटने समेत अन्य कारणों से मौत होना दिखाए जाने की चर्चा है। इस रिपोर्ट को फोरेंसिक टीम के द्वारा की गई जांच में दूर-दूर तक मिलान न होते देख पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिसको लेकर पुलिस एक बार फिर से दोनों शवों के पोस्टमार्टम कराए जाने की तैयारी कर रही है। जिससे दोनों की मौत के पीछे के सही कारणों की जानकारी हो सके। सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से अनुमति लेने को पत्राचार किया जा चुका है। जिसमें अनुमति मिलते ही पांच डॉक्टरों का पैनल वीडियोग्राफी के बीच दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करेगा। इस संबंध में सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि पहली बार कराए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सही न होने के कारण मृतकों के शवों का फिर से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें