फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराने की दुकान में आग से एक लाख का नुकसान

Sat, 14 Jan 2017 10:00 PM IST
औरैया
विज्ञापन
आग लगने से जली दुकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार की रात क्षेत्र के गांव खानपुर में किराने की दुकान में आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण आग पर काबू  पाने के लिए जुट गए। सूचना पर दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक दुकान में रखा करीब एक लाख का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन


खानपुर निवासी रामविलास पुत्र दयाराम गांव में ही किराने की दुकान किए हैं। शुक्रवार को वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में दुकान में आग लग गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीण दौड़ पडे़। इन्होंने दुकानदार को सूचना दी। गांव वाले आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों की सतर्कता से आग आसपास के मकानों तक नही पहुंच पाई। आग में सब कुछ बर्बाद हो जाने से रामविलास के सामने गृहस्थी चलाने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें