फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडरों से भरा लोडर पलटा, एक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। दिबियापुर से कंचौसी आ रहे जय माता दी भारत गैस एजेंसी का सिलिंडरों से भरा लोडर बेकाबू होकर कंचौसी के पास नहर के खड्ड में जा गिरा। लोडर में सवार एक एजेंसी कर्मी घायल हो गया।
विज्ञापन

जय माता दी भारत गैस एजेंसी के एक लोडर को ड्राइवर सोनू व तारा सिंह शनिवार की शाम दिबियापुर में गैस सिलिंडर वितरित कर वापस कंचौसी आ रहा था। नहर रोड कंचौसी के पास लोडर के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। जिससे ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इससे लोडर का संतुलन बिगड़ गया और लोडर नहर के खड्ड में गिर गया। जानकारी होते ही कस्बे के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। आनन-फानन इसकी सूचना जिसको लगी वह पलटी गाड़ी को देखने पहुंच गया। कड़ी मशक्कत के बाद लोडर को खड्ड से निकाला गया। लोडर पलटने से सिलिंडर रोड पर ही फैल गए। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज रामप्रकाश ने घायल एजेंसी कर्मी तारा सिंह को अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें