फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीतमल की गलियों और चौराहों में की गई चेकिंग, हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। लॉकडाउन के दौरान लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने दो और चार पहिया वाहनों पर पूरी तरह रोक लगा दी है। शुक्रवार को इसे लेकर अजीतमल क्षेत्र में पुलिस कर्मियों ने माइक से एनाउंसमेंट भी किया।
विज्ञापन

लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए एसपी सुनीति ने दो व चार पहिया वाहनों लेकर बिना कारण सड़क पर निकलने वालों पर कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए हैं। इसके चलते शनिवार को कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार ने सरकारी गाड़ी में लगे माइक से कस्बे की सड़कों और गलियों समेत पूरे क्षेत्र में एनाउंसमेंट करते हुए लोगों को बिना कारण घर से न निकलने के आदेश दिए। दो और चार पहिया वाहन सड़क पर पाए जाने पर गाड़ी को सीज किए जाने की बात कही है। चेकिंग के दौरान बिना कारण कार व बाइक लेकर निकले लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। लोगों से अपील है कि बिना कारण घरों से न निकलें। घर में रहकर प्रशासन का सहयोग करें।
कोतवाली पुलिस ने चार लोगों पर की शांतिभंग की कार्रवाई
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के अटसू चौकी प्रभारी एसआई तन्मय चौधरी ने पवन पुत्र सुघर सिंह, राजेश पुत्र हेतराम एवं मोहित राजपूत पुत्र मुकेश निवासीगण आलमगीरपुर थाना अजीतमल जिला औरैया एवं कुलदीप पुत्र रामदत्त निवासी राजमऊ थाना वैदपुरा जिला इटावा को शांति भंग की आशंका के चलते चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें