फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान खोलने को लेकर दुकानदारों और पुलिस के बीच झड़प, डीएम के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
फोटो 07एयूआरपी13- आक्रोशित व्यापारी नेता व दुकानदारों को समझाते निझाई चौकी इंचार्ज - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। शहर के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सुबह गश्त पर निकली पुलिस ने एक व्यापारी नेता की खुली दुकान को बंद करा दिया। इस पर व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित दुकानदारों ने डीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए खुली दुकानों को बंद कराया और भीड़ को भगाकर मामला शांत किया। उधर, व्यापारी नेता व दुकानदारों ने डीएम पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि बाजार बंद कराने के लिए उन्हें व्यापारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनानी चाहिए थी। व्यापारियों ने शीघ्र बंद दुकानों के न खोलने के आदेश पर सोमवार से दुकानें खोलने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह सराफा बाजार में किराना व अन्य रोजमर्रा की जरूरतों की दुकानें खुली देख सौंदर्य प्रसाधन, बर्तन, बारदाना आदि के दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलने का प्रयास किया। इस बीच गश्त पर निकले निझाई चौकी इंचार्ज ने व्यापारी नेता सुधीर पुरवार की दुकान खुली देख बंद करने को कहा। लेकिन व्यापारी नेता ने दुकान बंद न कर बाजार में खुलीं अन्य दुकानों की ओर इशारा कर उन्हें बंद कराने की मांग की।
इस पर दोनों के बीच मामला गरमाते देख अन्य दुकानदारों ने दुकानें बंद की। इधर चौकी इंचार्ज ने फोर्स बुलवाई। इस बीच व्यापारी नेता ने जिलाधिकारी, एसडीएम और अपर जिलाधिकारी से उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन फोन न लगने पर व्यापारी नेता ने इसकी जानकारी दुकानदारों को दी। जिस पर दुकानदारों ने जिलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

व्यापारी नेता सुधीर पुरवार व अन्य आक्रोशित दुकानदारों ने कहा कि जिस तरह इन दुकानों के खुलने का आदेश हुआ है उसी तरह उनकी दुकानों के खुलने का आदेश हो। आक्रोशित दुकानदारों ने कहा कि यदि शीघ्र ही उनकी दुकानों के खुलने का आदेश नहीं होता है तो वह सोमवार से अपनी दुकानें खोलेंगे।
उधर, जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि जिला ऑरेंज जोन में है। शासन के निर्देश पर दुकानों को खोलने और समय बढ़ाने की कार्रवाई की गई है। अब इस पर पुनर्विचार किया जा रहा है, शीघ्र ही सप्ताह में दिन वार दुकानों को खोलने की अनुमति जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें