फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 वार्डों में 125 रेहडिय़ों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे खाद्य पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लॉकडाउन के दौरान सब्जी, फल आदि जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने को पालिका ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। शहर के 25 वार्डों में रेहड़ियों से जनता को जरूरी सामान मुहैया कराए जाएंगे। पालिका प्रशासन ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में पांच-पांच रेहड़ियों का संचालन कराया जाएगा। उनके माध्यम से लोगों को सब्जी, फल आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। कर्मचारियों द्वारा सब्जी व फल बेचने वाले विक्रेताओं का सर्वे कराया जा रहा है। उनको पालिका की ओर से पास जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

रेहड़ी वाले न पहुंचे तो इस नंबर पर करें शिकायत : औरैया। एसआई नगर पालिका मनोज निगोतिया ने बताया कि अधिकृत की गईं रेहड़ियां तैनाती वार्ड में न पहुंचें तो संबंधित वार्ड के लोग टैक्स विभाग कर्मचारी यतेंद्र कुमार के मोबाइल नंबर 9045640477 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें