अस्पताल में भर्ती घायल पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में वीरपुर पेट्रोल पम्प के सामने नील गाय को बचाने के चक्कर में एक बाइक बेकाबू होकर गिर पड़ी। घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एसआई वीरबहादुर एवं कांस्टेबल राजकिशोर विवेचना करने अछल्दा जा रहे थे। घायलों को थानाध्यक्ष राजेश चौहान ने उपचार के लिये सीएचसी में भर्ती कराया है।