फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बैंक से लिया ऋण हड़पा, महिला उद्यमी ने नहीं लगाई मशीनरी

Sun, 31 Aug 2025 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मशीनरी उपलब्ध कराने वाली कंपनी से साठगांठ कर एक महिला उद्यमी ने एमएसएमई के तहत आठ लाख का लोन ले लिया। इसके बाद इकाई में मशीनरी लगाने के बजाय उद्यमी ने रकम हड़प ली।
विज्ञापन

मामले में बैंक शाखा प्रबंधक ने मशीनरी मुहैया कराने वाली कंपनी समेत उद्यमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर स्थित उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक शाखा के प्रबंधक अतिन कुमार ने एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। तहरीर में उन्होंने बताया कि काश्वी नोट बुक मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए रीना बाथम ने बैंक से आठ लाख का लोन कराया।
इसमें एक मशीनरी प्राइवेट लिमिटेड के कागजात भी लगाए। इसमें सांठगांठ करते हुए एमएसएमई के तहत ऋण की स्वीकृति कराते हुए मशीनरी लगाने के लिए आठ लाख पा लिए, लेकिन मशीनरी नहीं लगाई। सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि बैंक प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें