फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वाहन की टक्कर से लोडर चालक की मौत, एक गंभीर

Tue, 19 May 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कानपुर-इटावा हाईवे पर सोमवार रात कोतवाली के गांव लालपुर के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने लोडर में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

लोडर का दरवाजा खुलने से चालक सीधे हाईवे पर जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में लोडर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
इटावा के मेवाती मोहल्ला निवासी नदीम (36) लोडर चलाता था। सोमवार को वह अपने ही मोहल्ले के शहबाज (18), छोटू और फैसल को लेकर औरैया गया था। छोटू, फैसल और शहबाज शटरिंग लगाने का काम करते हैं। देर रात सभी लोग अपना काम निपटाकर इटावा जा रहे थे।
विज्ञापन

रात करीब साढ़े 11 बजे जैसे ही उनका लोडर कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही लोडर का दरवाजा झटके से खुल गया और चालक नदीम अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

हादसे में शहबाज भी लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टर ने नदीम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शहबाज को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें