फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रेन से गिरकर सीआरपीएफ जवान की मौत

Tue, 19 May 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-33-उपेंद्र राम। फाइल फोटो - फोटो : लंदन में अमल क्लूनी महिला सश​क्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित हुईं रिसिया की नैना।
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर न्यू अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार दोपहर गांव बीरपुर के पास डाउन लाइन पर ट्रेन से गिरकर सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई।
विज्ञापन

जवान के पास मिले आईकार्ड व टिकट से उनकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने परिजन को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे स्टेशन मास्टर ने थाना पुलिस को रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना दी थी। प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र मौके पर पहुंचे।
छानबीन के दौरान पुलिस को युवक की जेब से सीआरपीएफ का आईकार्ड, आधार कार्ड, एक मोबाइल फोन और आनंद विहार से डेहरी आनसोन का रेल टिकट बरामद हुआ। आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त उपेंद्र राम (35) पुत्र सुरेंद्र राम के रूप में हुई। वह मूल रूप से झारखंड के जनपद लातेहार स्थित थाना बरवाडीह के गांव खुरा का रहने वाला था। वर्तमान में जम्मू में तैनात थे।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि वह दिल्ली के आनंद विहार से ट्रेन पकड़कर अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अछल्दा क्षेत्र के पास ट्रेन से गिरकर उनकी जान चली गई। सूचना मिलते ही उनकी पत्नी प्रतिमा देवी व मां मीना का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि मोबाइल के जरिए उनके परिजन को हादसे की जानकारी दे दी गई है। परिजन औरैया के लिए रवाना हो गए हैं। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। परिजन के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें