फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्परॉट इलाकों में दुआ के सहारे कोरोना से जंग

विज्ञापन
फोटो 11एयूआरपी07- सोमवार की शाम हॉटस्पॉट इलाके कस्बा खानपुर में इफ्तार करते रोजेदार - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
हॉटस्पॉट क्षेत्र कस्बा खानपुर और दयालपुर मोहल्ले में रोजेदार अब कोरोना से निपटने के लिए दुआ को हथियार बना रहे है।
विज्ञापन

घरों और मस्जिदों में की जा रही इबादतों में अब कोरोना से निपटने के लिए दुआओं का सहारा लिया जा रहा है। साथ ही रोजा इफ्तार में सोशल डिस्टेंस का भी ख्याल रखा जा रहा है।
जमालशाह स्थित बिलाल मस्जिद जमालशाह के इमाम हाफिज अल्तमस चिश्ती ने बताया कि कुरान करीम वह किताब है, जिसके पढ़ने और सुनने पर बहुत सवाब मिलता है।
मौलाना ने खुदा पाक का शुक्र अदा किया और बताया कि इस्लामिक सेंटर के फेसबुक पर रिले की गई कुरान करीम का एक दौर पूरा हुआ है। रमजान ने रोजे की नेकी के रास्ते पर चलना आसान करते हैं। इस महीने में जकात, खैरात, करना जरूरी है।
विज्ञापन

कारी नौशाद ने कहा कि रमजान में दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करना भी इबादत है। अल्लाह के प्यारे रसूल सबसे अधिक सखावत करने वाले यानी दानी थे। साथ ही रोजे के दौरान इंसान उन चीजों से दूर रहे जिन चीजों से अल्लाह ने मना किया है।
विज्ञापन

जैसे झूठ बोलना, गालीगलौज करना, धोखा देना, अमानत में खयानत करना, हराम चीजों को देखना आदि शामिल है।
जियाउल हक ने बताया कि रमजान महीने में जो भी इंसान रोजा रखता है, उसका साल अल्लाह खुशियों से भर देता है। रमजान की इबादतों का असर पूरे साल इंसान की जिंदगी पर दिखता है।
किसी और माह किए गए अच्छे काम का बदला भले ही देर से मिले, लेकिन रमजान में नेकी का बदला अल्लाह फौरन देता है। दुआएं भी जल्द कबूल करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें