फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नाबालिग से दुष्कर्म में उम्रकैद

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। विशेष न्यायालय (पॉक्सो अधिनियम) ने बालिका से दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट के मामले में आरोपी भूरे को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने दोषी पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। यह फैसला दिबियापुर थाना क्षेत्र के पांच साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाया।
विज्ञापन

मामला दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, छह जुलाई 2021 की शाम करीब साढ़े सात बजे वादी की 12 वर्षीय बेटी घर लौट रही थी। रास्ते में विश्राम यादव के मकान के पास गांव के ही रहने वाले भूरे ने उसका हाथ पकड़ा और जबरन अपने कमरे में खींच ले गया। बालिका के विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुपट्टे से बांध दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया।
घटना के बाद डरी-सहमी पीड़िता ने रोते हुए अपनी मां को पूरी आपबीती बताई। अगले दिन परिजन ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार्जशीट दाखिल की थी। विचारण के दौरान विशेष सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) अखिलेश्वर प्रसाद मिश्र के समक्ष अभियोजन पक्ष की ओर से पीड़िता, डॉक्टर और विवेचक समेत कुल छह गवाहों को परीक्षित कराया गया। मंगलवार को दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने अभियुक्त भूरे को दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट के तहत दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने यह भी आदेश दिया कि वसूल किए गए अर्थदंड की कुल राशि में से 50 प्रतिशत हिस्सा पीड़िता के पुनर्वास और व्यय के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें