फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी कमलेश पाठक समेत चार लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड के आरोपी व रासुका में पाबंद सपा एमएलसी कमलेश पाठक व उनके तीन साथियों के शस्त्र लाइसेंस डीएम ने निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

नरायनपुर मोहल्ले में 15 मार्च 2020 को पंचमुखी हनुमान मंदिर पर कब्जे को लेकर हुई तनातनी के दौरान अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी बहन सुधा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में एमएलसी कमलेश पाठक समेत 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

डीएम सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि एमएलसी कमलेश पाठक की डबल बैरल बंदूक, रिवाल्वर, पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष पाठक की राइफल व रिवाल्वर, रामू पाठक की राइफल व कुलदीप अवस्थी की राइफल के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं। डीएम ने बताया कि जिले को अपराध मुक्त करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें