फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग रोकने को दो प्वाइंट चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में ओवरलोडिंग रोकने के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। यहां पर दो स्थानों को चिह्नित कर एक में टीम भी गठित कर दी गई है। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में इटावा और जालौन की तरफ से आने वाले ओवरलोड वाहन आते हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए अनंतराम टोल प्लाजा और देवकली चौकी चिह्नित किए गए हैं। देवकली चौकी पर होमगार्डों की टीम गठित कर दी गई है। यह टीम खनन अधिकारी के निर्देशन में 24 घंटे जांच कर रही है। इससे यमुना पार से ओवरलोड आने वाले वाहनों पर अंकुश लगा है। वहीं, अनंतराम टोल प्लाजा में भी जल्द ही टीम गठित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें