फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिधूना के पैतुआ क्षेत्र का लेखपाल निलंबित

Sun, 13 Jul 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। तहसील के पैतुआ क्षेत्र के लेखपाल मोहित कुमार श्रीवास्तव निलंबित कर दिए गए। यह कार्रवाई विवादित वरासत दर्ज करने और नोटिस का जवाब न देने पर एसडीएम ने की है।
विज्ञापन

उन पर गांव असजना में गाटा संख्या 631 की विवादित वरासत को अविवादित दर्शाकर दर्ज करने का आरोप है। एसडीएम गरिमा सोनकिया ने अपने आदेश में बताया कि लेखपाल मोहित पर आरोप है कि उन्होंने मार्च से मई 2025 के बीच विभाग द्वारा जारी किए गए कई पत्रों का जवाब नहीं दिया।
17 मई को जारी कारण बताओ नोटिस का भी कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया। विभाग के अनुसार लेखपाल ने उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की और अपने पद का दुरुपयोग किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निलंबन अवधि में उन्हें तहसील बिधूना के रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध किया गया है। इस मामले में जांच के लिए नायब तहसीलदार बिधूना को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें