फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नौ केंद्रों पर प्रवक्ता भर्ती परीक्षा आज, शामिल होंगे 3438 अभ्यर्थी

Sun, 14 Jun 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रवक्ता भर्ती परीक्षा रविवार को जिले के नौ केंद्रों में आयोजित होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। एक ही पाली में 3438 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा की तैयारियों को लेकर शनिवार को डीएम बृजेश कुमार व एसपी अभिषेक भारती ने जनता इंटर कॉलेज ककोर बुजुर्ग व नगर पालिका इंटर कॉलेज औरैया का जायजा लिया।
डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्या ने बताया कि तिलक महाविद्यालय औरैया, विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय दिबियापुर, नगर पालिका इंटर कॉलेज औरैया में परीक्षा होगी। इसके अलावा जनता इंटर कॉलेज ककोर बुजुर्ग, तिलक इंटर कॉलेज औरैया, श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल, जिला पंचायत इंटर कॉलेज मुरादगंज को भी केंद्र बनाया गया।
विज्ञापन

वहीं वैदिक तकनीकी एवं औद्योगिक इंटर कॉलेज दिबियापुर व चौधरी विशम्भर सिंह भारतीय विद्या इंटर कॉलेज औरैया में भी परीक्षा कराई जाएगी। इनमें कुल 3438 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्हाेंने बताया कि यह परीक्षा सिर्फ एक ही दिन की होगी। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी। एआरएम अर्पणा ने बताया कि अभ्यर्थियों के अनुसार बसों को रूटों पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें