फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बच्चों का सम्मान कर स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ

Sun, 05 Apr 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-8- ढोलक बजाकर रैली निकालते बच्चे। स्रोत:शिक्षक
विज्ञापन
औरैया। वाराणसी के एक परिषदीय स्कूल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ का लाइव प्रसारण शनिवार को कलक्ट्रेट में दिखाया गया। इसके बाद सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया व अन्य अधिकारियों ने बच्चों का सम्मान कर पुस्तकें वितरित की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक ने दीप जलाकर किया। इसके बाद छात्र- छात्राओं के विधि-विधान के साथ टीका व माल्यार्पण कर पाठ्य पुस्तकें वितरित की। सदर विधायक ने कहा कि स्कूल चलो अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह प्रदेश के भविष्य को संवारने का एक संकल्प है। इसका पहला चरण एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा। जबकि दूसरा चरण एक जुलाई से 15 जुलाई तक होगा।
डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि स्कूल चलो अभियान तभी सार्थक होगा। जब जनपद, ब्लॉक और विद्यालय स्तर पर व्यापक कार्यक्रमों के माध्यम से नामांकन बढ़ाने की पहल की जाएगी।

फोटो-8- ढोलक बजाकर रैली निकालते बच्चे। स्रोत:शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें