बिधूना। कोतवाली के मोहल्ला कुरपुरा क्षेत्र से निकली अरिंद नदी में बेलपुर गांव के सामने शनिवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। बच्चों ने शव दिखने की सूचना पुलिस को दी। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार पानी में पड़े रहने के कारण शव की स्थिति काफी खराब हो चुकी है।
एसएसआई शंभूनाथ व उपनिरीक्षक सोहेल खान ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। युवक के शरीर पर काली जैकेट मिली है। चेहरे पर सफेद बड़ी दाढ़ी है। पुलिस ने उसकी उम्र करीब 47 वर्ष बताई है। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि युवक की पहचान के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)