बिधूना। भूमि संरक्षण विभाग के लिपिक की शुक्रवार रात तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि गर्दन में दर्द होने पर अस्पताल ले गए थे।
कस्बे के अछल्दा रोड निवासी 35 वर्षीय आलोक कुमार भूमि संरक्षण विभाग में लिपिक थे। शुक्रवार रात लगभग 10ः30 खाना खाने के बाद गर्दन में दर्द होने पर परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पत्नी कानपुर में शिक्षक हैं। उसका एक तीन साल का बेटा है।
भाई अखिलेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी। अपराध निरीक्षक जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराया है। इसकी रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण पता लगेगा। (संवाद)