फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी दिबियापुर स्थित लिपिक के आवास से लाखों की चोरी

विज्ञापन
फोटो 03 एयूआरपी -43 - अलमारी का टूटा ताला दिखाकर घटना की जानकारी देती कांती देवी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर परिसर में परिवार के साथ रह रहे आगरा के सीएमओ कार्यालय में तैनात लिपिक के घर से चोरों ने दिनदहाड़े लाखों के जेवर और नकदी चुरा लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की, लेकिन चोरों का पता नहीं चला।
विज्ञापन

विनोद राजपूत दिबियापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने क्वार्टर संख्या तीन में शिक्षामित्र पत्नी कांति देवी के साथ रह रहे हैं। पिछले दिनों प्रमोशन के बाद विनोद का स्थानांतरण आगरा सीएमओ कार्यालय में हो गया। गुरुवार को विनोद राजपूत आगरा में ड्यूटी पर थे। पत्नी कांति देवी कन्हई का पुर्वा स्थित स्कूल गईं थीं। स्कूल की छुट्टी होने पर कांति देवी घर लौटीं तो ताला टूटा हुआ देखकर हैरान रह गईं।
अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला तोड़कर चोर ने लाखों रुपये के जेवर और नकदी उठा ले गए थे। घटना की सूचना पर थाना पुलिस ने सीएचसी परिसर में जांच की। दिनदहाड़े सीएचसी परिसर में चोरी से हड़कंप मचा है। शिक्षामित्र ने बताया कि 60 हजार रुपये और ढाई से तीन लाख के जेवर चोरी हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक विकास राय का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें