फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पानी निकासी का अभाव, फसलों में जलभराव

Mon, 07 Sep 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -16- नाले की सफाई करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
अछल्दा। लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र के साजनपुर, भुपालपुर, तुरकपुर के धान के खेतों में जलभराव की समस्या हो गई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण कई खेतों में धान की फसल पानी में डूब गई। इससे किसानों को फसल खराब होने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को खुद ही नाला सफाई अभियान चलाया। ग्रामीणों ने नाले में जमा घास, कचरा और अन्य अवरोधों को हटाकर पानी की निकासी का रास्ता साफ किया। किसानों का कहना है कि नाला साफ होने से खेतों में जमा पानी कुछ हद तक निकल सकेगा और धान की फसल को राहत मिलेगी। किसानों ने प्रशासन से नाले की नियमित सफाई कराने के साथ ही जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि नहर को करीब दो फीट गहरा कर दिया जाए तो खेतों का पानी आसानी से निकल सकेगा और हर बारिश में होने वाले जलभराव की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द जल निकासी की व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो धान की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। सफाई अभियान में श्याम सिंह यादव, हरगोविंद सिंह, सुदामा प्रजापति, सुदेश कुमार, टिल्लू यादव, धर्मवीर शर्मा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें