फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, दो साथी घायल

Tue, 16 Jun 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। थानाक्षेत्र के मुरादगंज मार्ग पर सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर मार बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिंगलामऊ निवासी शिवकुमार (50) पुताई करता था। सोमवार रात वह अपने गांव निवासी साथी अमर सिंह और नगला पाठक निवासी रामू के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुरादगंज रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां शिवकुमार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल अमर सिंह और रामू का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

मौत की सूचना पर पहुंचे परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में बाइक फिसलने की बात सामने आई है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें