फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आरोग्य मेला में नहीं पहुंचे एलटी, बिना जांच के लौटे मरीज

Mon, 31 Aug 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-33- मरीज को रामर्श देते डॉक्टर व अन्य स्टाफ।संवाद
विज्ञापन
अयाना। सरकार की हिदायतों व डिप्टी सीएम की सख्ती के बावजूद स्वास्थ्य महकमे में लापरवाही करने से कर्मचारी बाज नहीं आ रहे हैं। इसका नजारा बीहड़ पट्टी के सेंगनपुर स्थित पीएचसी में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में देखने को मिला। यहां एलटी बुद्ध सिंह के अनुपस्थित रहने से शाम चार बजे तक मरीजों को जांचों की सुविधा नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में सेंगनपुर और उसके आसपास के करीब आधा दर्जन गांव व मजरों से बड़ी संख्या में बुजुर्ग, बच्चे व महिलाएं विभिन्न बीमारियों के उपचार व जांच के लिए पहुंचे। उनका डॉ. संजू, फार्मासिस्ट आदर्श कटियार, वार्ड ब्वॉय दिनेश व हेल्थ सुपरवाइजर सरस्वती ने दवा देकर बीमारी से बचाव को परामर्श दिया। इस दौरान करीब 48 मरीजों को विभिन्न जांच कराने को कहा गया।
ऐसे में एलटी के न होने से इन मरीजों को बिना जांच के ही लौटना पड़ा। डॉ. संजू ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते खांसी, जुकाम बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि एलटी के मेला में न आने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसकी जानकारी सीएमओ को भी दी गई है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें