फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फफूंद रजवाहा में मिला महिला का शव, हत्याकर फेंके जाने की आशंका

विज्ञापन
फोटो02एयूआरपी 37- मौके पर जांच पड़ताल करती अछल्दा थाना पुलिस। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। थाना क्षेत्र के फफूंद रजबहे में गांव नगरिया पुलिया से पास बुधवार को एक अज्ञात निर्वस्त्र महिला का शव पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की चर्चा रही। पुलिस ने बताया कि शव कई दिन पुराना लग रहा है। पानी में पड़े होने से फूल गया है। उसकी
शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
बुधवार की शाम लगभग पांच बजे ग्रामीणों ने फफूंद रजबहे में बिना कपड़ों के एक महिला का शव उतराता हुआ देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। इसके बाद उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन काफी प्रयास के बाद शिनाख्त
न हो सकी। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पानी में मिला महिला का शव लगभग 20-25 दिन पुराना लग रहा है। जो पानी में पड़े होने के कारण गल गया है। शरीर
पर कोई भी कपड़ा नहीं है। चेहरा बुरी तरह से क्षत-विक्षत है। ऐसा लगता है कि उसे जलीय जीवों ने नोच डाला है। महिला की उम्र लगभग 40 साल प्रतीत हो रही है। इसलिए शिनाख्त कराने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें