फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कुसमरा का स्कूल समय से पहले बंद

Sat, 27 Dec 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। सर्दी के चलते प्रशासन के आदेश के अनुसार विद्यालय का संचालन सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक किया जाना है। इसके बावजूद कुसमरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को दोपहर 1.46 बजे ही बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

बताया गया है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक शशांक पाल की ड्यूटी एसआईआर कार्य में लगी हुई है, जबकि शिक्षिका उर्मिला अवकाश पर हैं। ऐसे में शिक्षक सर्वेश ड्यूटी पर थे। बच्चों को पढ़ाने के बाद उन्होंने बच्चों की छुट्टी कर समय से पहले ही विद्यालय बंद कर दिया और चले गए।
विज्ञापन

बीईओ अलकेश कुमार सकलेचा ने बताया कि यदि विद्यालय समय से पहले बंद हुआ हैं तो संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें