दिबियापुर (औरैया)। 50 शैय्या मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में कोविड-19 एल-2 अस्पताल संचालित होगा। इसका सोमवार शाम सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया ने उद्घाटन किया।
चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के अनुसार यहां पर मरीजों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन सिलिंडर और ऑक्सीजन कन्संट्रेटर उपलब्ध रहेंगे। डीएम सुनील कुमार वमा, एसपी अपर्णा गौतम, सीएमओ डॉ अर्चना श्रीवास्तव, एसडीएम रमेश यादव, सीएचसी अधीक्षक डॉ जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। 50 शैय्या मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में एल 2 अस्पताल शुरू हो जाने के बाद इस परिसर में संचालित जननी सुरक्षा योजना से संबंधित प्रसव व टीकाकरण अब सीएचसी दिबियापुर के मुख्य भवन में होंगे।