अछल्दा। खाना बनाते समय रसोई में रखे लीकेज सिलिंडर से घर में आग लग गई। इससे रसोई में रखा सामान जलकर राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग बुझाई।
कस्बे के सराय बाजार निवासी जलालुद्दीन ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे वह नया सिलिंडर लेकर घर आया था। उसने रसोई में सिलिंडर लगाया। उसकी पत्नी खाना बना रही थी, इसी बीच सिलिंडर लीकेज होने के कारण आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया, जब तक वह आग बुझाता गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। किसी तरह आग बुझाई। गनीमत रही कि सिलिंडर फटा नहीं।