फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 रुपये के लिए भतीजे को मार डाला

विज्ञापन
अजय कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। गांव खजुवैया में मंगलवार दोपहर 200 रुपये के लिए चाचा ने चाकू मारकर भतीजे को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी चाचा मौके से भाग गया। घर पर चीख पुकार मच गई। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब दो बजे गांव खजुवैया निवासी अजय कुमार (27) पुत्र बृजकिशोर साथियों के साथ गांव में ताश खेल रहा था। इसी दौरान उसके चाचा होशियार सिंह ने सुबह अजय को दिए 200 रुपये मांगे।
इस पर दोनों के बीच विवाद हुआ और मामला इस कदर बढ़ा कि चाचा होशियार सिंह और अजय के बीच मारपीट हो गई। इस बीच होशियार सिंह ने अजय पर चाकू से हमला कर दिया। चाचा ने अजय के शरीर पर कई स्थानों पर चाकू मारे। गांव के लोग दौड़े तो आरोपी भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन

मृतक का भाई सरमन और परिजन घायल अजय को दिबियापुर सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां से अजय को चिचौली जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। अजय ने यहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। भाई सरमन ने थाने में आकर घटना की सूचना दी तो हड़कंप मच गया। अजय खेतीबाड़ी करता था। साथ ही बिजली मैकेनिक भी था। उसकी पिछले वर्ष ही शादी हुई थी।
परिजन चिचौली अस्पताल पहुंचे तो उपनिरीक्षक प्रदीप अवस्थी ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रभारी निरीक्षक विकास राय के अनुसार, घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी चाचा की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें