बिधूना के किड्स गार्डेन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में वार्षिक परीक्षा में अव्वल रहे छात्रों को सम्मानित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी मनोज तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा देख मुख्य अतिथि भाव विभोर हो गए।
एसपी मनोज तिवारी ने कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी के समान होते हैं, उन्हें एक मूर्ति बनाने का दायित्व शिक्षक का होता है। उन्होंने शिक्षकों से छात्रों के भविष्य के प्रति सदैव अपने दायित्वों का निष्ठा व ईमानदारी से निर्वह्न करने की अपील की।
विद्यालय प्रबंधक ऋषि पांडेय ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि भविष्य में भी विद्यालय स्तर से सदैव बच्चों के भविष्य के प्रति कार्य करने में पूरी ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वह्न किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन विनोद द्विवेदी ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रथम स्थान पाने वाले कुशाल दीक्षित, अग्रिमा तिवारी, अलंकार शर्मा आदि बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रम को खूब सराहा गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की संस्थापिका सुधा पांडेय, प्रबंधक ओमशंकर पांडेय, अंजू पांडेय आदि उपस्थित रहे।