औरैया। नगर पालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
रंगोली में कॉलेज की खुशबू ने पहला व भारतीय बालिका कॉलेज की अंजलि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर में पल्लवी प्रथम व राधिका दूसरे स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता का संचालन नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील कुमार मिश्र ने किया। वहीं अवलोकन सदर विधायक गुड़िया कठेरिया व पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने किया।