फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जयंती पर रंगोली और दौड़ प्रतियोगिता

Tue, 20 May 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सहार। स्वामी विवेकानंद इंटर काॅलेज में सोमवार को महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर रंगोली व दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। सभी विजेता पुरस्कृत किए गए।
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण को आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में 27 छात्राओं ने हिस्सा लिया। अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 12 की नैन्सी, दिव्यांशी यादव, आख्या, जिया सैनी, मुस्कान, साक्षी, जूली राजपूत और साक्षी यादव की टीम को उत्कृष्ट घोषित किया गया।
प्रधानाचार्य किशोर कुमार ने बताया कि अहिल्याबाई के जीवन सिद्धांतों पर आधारित वाद विवाद व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को होगा। इस मौके पर हिंदी प्रवक्ता दीपनारायण और कला विषय के शिक्षक अंकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें