फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडजोन एरिया में होम डिलीवरी व्यवस्था लागू, चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में छह कोरोना पॉजिटिव मिलने पर प्रशासन ने कस्बा खानपुर और दयालपुर को सील कर रेडजोन घोषित किया है। अब यहां इमरजेंसी सेवा (होम डिलीवरी) लागू कर दी गई है। शनिवार को इन इलाकों में सख्ती देखने को मिली। इन दोनों इलाकों के आसपास कोई फटक नहीं पाया। इधर अन्य मुस्लिम इलाकों में बेरिकेडिंग की गई है। खानपुर और दयालपुर में पुलिस ने गश्त किया, दोनों ही मोहल्लों को सैनिटाइज किया। निगरानी के लिए खानपुर और दयालपुर में 50 सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी के आदेश पर रेडजोन घोषित क्षेत्र कस्बा खानपुर और दयालपुर में पुलिस जगह-जगह तैनात रही। पुलिस अधिकारियों ने फोर्स के साथ गश्त कर लोगों को घरों में रहने के निर्देश दिए। इन दोनों क्षेत्रों में इमरजेंसी सेवा (सब्जी, दूध, फल, गैस सिलिंडर, दवा) की व्यवस्था की होम डिलीवरी शुरू कर दी है। यह सख्ती शहर की अन्य मुस्लिम बस्तियों बघाकटरा, दयालपुर, खानपुर, एसपी आवास के निकट कांशीराम कालोनी के पीछे वाली गली, तिलक नगर, सत्तेश्वर तकिया, रुहाई मोहल्ला, नेविलगंज, बजरिया में भी देखने को मिली। यहां बैरिकेडिंग की गई है।
----------------
शहर के आठ मोहल्लों को किया सैनिटाइज
औरैया। शहर के दयालपुर, खानपुर, नेविलगंज, नरायनपुर, सत्तेश्वर तकिया, ब्रह्मनगर, रुहाई मोहल्ला, बजरिया आदि मुस्लिम बस्तियों में स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों की मौजूदगी में शनिवार को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर बंद हुई गली
एसपी आवास के निकट कांशीराम कालोनी के पीछे मुस्लिम बस्ती है। इस बस्ती में रहने वाले लोगों ने शहर आने के लिए पीछे से एक नए रास्ता खोजा। शनिवार को जब एसपी सुनीति गश्त पर निकलीं तो उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों को वहां से निकलते देखा। जिस पर उन्होंने पुलिस कर्मियों को वह रास्ता बंद करने का निर्देश दिया। दोपहर के समय पुलिस कर्मी बल्ली, ट्टटर आदि लगाकर उसे रास्ते को बंद करते नजर आए।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें