फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से लगी खेतों में आग, लगभग 15 बीघा गेहूं की फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र के निवाजपुर गांव में आग लगने से दो किसानों की 15 बीघा में लगी गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। खेतों में आग कैसे लगी। इसका अभी तक पता नहीं चला है।
विज्ञापन

याकूबपुर गांव निवासी किसान शिवनाथ का निवाजपुर गांव में 14 बीघा का खेत है। यहां उन्होंने गेहूं की फसल बोई थी। शिवनाथ के बगल में टिढुआ निवासी सुरेश का एक बीघा खेत है। इसमें उन्होंने भी गेहूं की फसल बोई थी। शनिवार को सुबह अचानक दोनों के खेत में आग लग गई। सूचना पाकर दोनों किसान मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक 15 बीघा में लगी गेंहू की फसल जलकर बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें