कंचौसी स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
- फोटो : कंचौसी स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
कंचौसी (औरैया)। मंगलवार को कानपुर-टूडला मेमू कंचौसी रेलवे स्टेशन पर अपने निर्धारित समय से दो घंटा देरी से पहुंची। इससे यात्री परेशान रहे।
रेलवे स्टेशन पर रुककर इटावा की तरफ जाने वाली अप की कानपुर-टूंडला मेमू अपने निर्धारित समय सुबह 8:22 मिनट से दो घंटे की देर से रेलवे स्टेशन पहुंची। इससे इटावा, फफूंद भरथना, अछल्दा आदि स्थानों पर समय से पहुंचने को लेकर यात्री परेशान दिखे। वहीं ऊंचाहार एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस भी देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची।
कानपुर की ओर जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस और ऊंचाहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देर से पहुंची। जिससे कानपुर, प्रयागराज, उन्नाव, फतेहपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर, बनारस, पटना, अयोध्या धाम आदि स्थानों पर जाने वाले यात्री परेशान रहे।
ट्रेनों के घंटों देर से पहुंचने की वजह से कई यात्री बस व अन्य वाहनों से गंतव्य को निकले। स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि पीछे के स्टेशनों से ट्रेनें देर से चल रही हैं, इस वजह से ट्रेनें रेलवे स्टेशन पर विलंब से पहुंच रही हैं।