फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 70 में से 60 बसें कुंभ में गईं

Tue, 28 Jan 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
डिपो परिसर में व्यवस्था करातीं एआरएम। - फोटो : डिपो परिसर में व्यवस्था करातीं एआरएम।
विज्ञापन
औरैया। रोडवेज डिपो औरैया के बेड़े में शामिल 70 बसों में से 60 बसें कुंभ में भेजी गई हैं। इससे उरई-झांसी रूट के साथ ही लोकल रूटों पर बसों का अभाव हो गया है। इसे लेकर यात्री परेशान हैं। लोगों को कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रयागराज में कुंभ के चलते औरैया डिपो से 60 बसें भेजी जा चुकी हैं। वर्तमान में सिर्फ 10 बसें ही डिपो के पास हैं। इन्हीं 10 बसों के सहारे कानपुर, इटावा व दिल्ली रूट की व्यवस्थाएं चल रहीं हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी उरई-झांसी रूट के साथ ही लोकल रूटों पर जाने वाली सवारियों को उठानी पड़ रहीं हैं।
इससे इन रूटों के लिए जहां लोकल स्तर पर सवारियों को गंतव्य तक जाने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं उरई-झांसी रूट पर यात्रियों को बाहर के डिपो से आने वाली बसों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि रोडवेज डिपो प्रशासन सवारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने का दावा करने में लगा हुआ है। उनका कहना है कि जिन रूटों के यात्रियों की संख्या डिपो पर ज्यादा होती है, उसी रूट पर बसों को भेज दिया जाता है। जिससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है।
वहीं, एआरएम अपर्णा मीनाक्षी ने बताया कि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है। फिलहाल 26 फरवरी को आखिरी स्नान है। उसके बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें