फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कानपुर ने फर्रुखाबाद को 46 रनों से हराया

Wed, 07 Feb 2024 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। राज्य स्तरीय बिधूना प्रीमियर लीग टू क्रिकेट प्रतियोगिता में कानपुर ने फर्रुखाबाद की टीम को 46 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन

कस्बे के तहसील ग्राउंड में राज्यस्तरीय बिधूना प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को पहला मैच कानपुर व फर्रुखाबाद के बीच खेला गया। कानपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहली पारी में कानपुर के बल्लेबाज देवांश तिवारी ने 43 गेंदों में 52 रन, आदर्श सिंह ने 32 गेंदों में 26 रन, शिवांशु राजावत ने 29 गेंदों में 37 रन व वंशुल ने सात गेंदों में 12 रनों की पारी खेली। कानपुर की टीम ने विपक्षी टीम के सामने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 144 रनों का लक्ष्य खड़ा किया।
इस दौरान फर्रुखाबाद के गेंदबाज रोहित सिंह ने चार ओवर में 18 रन देकर चार विकेट व अमन कुशवाहा ने तीन ओवर में एक विकेट लिया। बल्लेबाजी करने उतरी फर्रुखाबाद टीम के खिलाड़ियों की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पूरी टीम 19.1 गेंद में 98 रन बनाकर आलआउट हो गई। जिसमें सबसे अधिक रन फर्रुखाबाद के विकेट कीपर आकाश ने 25 गेंदों पर 26 रन बनाए। रोहित सिंह ने 11 गेंदों में 19 रन व परवल ने 14 गेंदों पर 14 रन, एके सिंह ने 16 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर टीम के गेंदबाज देवांश तिवारी ने चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट लिए, पंकज ने 3.1 गेंद में 11 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं अभिजीत सिंह ने चार ओवर में आठ रन देकर दो विकेट लिए। एक विकेट शिवांशु ने भी लिया। दिवांश तिवारी को लेकर मैन आफ द मैच चुना गया। क्रिकेट प्रतियोगिता में अंपायर की जिम्मेदारी अपूर्ण यादव व विजय सागर ने संभाली। कमेंट्री की जिम्मेदारी राज त्रिपाठी, अमन शर्मा ने संभाली। इस मौके पर शेखर यादव, विजय अग्निहोत्री, सुदीप कुशवाह, चुनमुन राठौर, सतेंद्र यादव, भानु सिंह, मुकुल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें