दिबियापुर (औरैया)। श्री सुंदर सिंह इंटर कॉलेज के स्टेडियम में चल रहे शहीद कारगिल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन कानपुर और नोएडा के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कानपुर ने नोएडा 11 रन को हरा दिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य मंजू सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया।
कानपुर की टीम ने बल्लेबाजी कर 20 ओवरों में 110 रन बनाए। जवाब में नोएडा की टीम 99 रन ही बना पाई। मैन आफ द मैच नोएडा के अर्पित कुमार रहे। निर्णायक की भूमिका रवि कुमार, मोहित शुक्ला व मोहित यादव ने निभाई। एक अन्य मैच में उरई की टीम शिकोहाबाद से भिड़ी। उरई ने 20 ओवर में 95 रन बनाए। शिकोहाबाद ने 17 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मैन आफ द मैच शिकोहाबाद के विजय पाल को घोषित किया गया।