फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सत्ता बदलते ही ‘कमल’ से जुड़ गया था कमलकांत

Thu, 11 Dec 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-37-एक्सयूवी की जांच के दौरान लगा झंडा। फाइल फोटो
विज्ञापन
औरैया। प्रदेश में सत्ता बदलते ही कमलकांत भाजपा यानी कि कमल से जुड़ गया। इससे पहले सूबे में जिस पार्टी की सरकार रही, वह उसी का हो लेता था।
विज्ञापन

कार में लगे झंडे भी देखते ही देखते बदल जाया करते थे। इधर, एनआईए के छापे के छह दिन बाद भी कमलकांत के घर के बाहर सन्नाटा है। दूसरी तरफ कमलकांत के करीबी मामले को दबाने के लिए अपना जोर लगा रहे हैं।



शहर स्थित जिला अस्पताल के पास रहने वाले कमलकांत वर्मा उनके परिजन और करीबी के घर पर बिहार के पटना की एनआईए टीम ने चार दिसंबर को छापा मारा था। करीब 15 घंटे तक 13 टीमों ने अलग-अलग अभिलेख और असलहे खंगाले थे। इसमें कमलकांत का एक करीबी मित्र राजकुमार सक्सेना भी शामिल था। कमलकांत के घर से पुलिस राइफल और तीन नंबर प्लेट व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले गई थी।
विज्ञापन

कमलकांत वर्मा के बारे में कहा जाता है कि सूबे में सरकार बदलते ही वह उसी के रंग में रंग जाता था। पार्टी के कद्दावर नेताओं को साधकर अपने अवैध धंधे करता था। एनआईए ने जो दो कार सीज कर कोतवाली में खड़ी कराईं थीं, उनमें सत्ताधारी पार्टी का झंडा लगा था। 2017 से पहले उसकी कार में दूसरी पार्टी का झंडा हुआ करता था। जनपद स्तर के अधिकारियों पर रौब गांठने के लिए साल 2017 में वह एक मीडिया संस्थान से भी जुड़ गया था।
विज्ञापन


कमलकांत का यह खेल भी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया था। अब उसके करीबी इस मामले में दबाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं।

एक नंबर पर दो शस्त्र लाइसेंस की जांच पूरी नहीं

कलक्ट्रेट स्थित शस्त्र कार्यालय में एक नंबर पर दो शस्त्र लाइसेंस जारी कर दिया गया था। एक रविकांत पुत्र महेश व दूसरा संजय पुत्र महेश के नाम है। जानकारी के बाद डीएम डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने जांच के निर्देश दिए थे। दो दिन बाद भी जांच पूरी नहीं हो सकी। अधिकारी का कहना है कि अभी जांच में दो दिन और लग जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें