फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नशे में कार दौड़ाकर लोगों को घायल करने में प्राथमिकी

Thu, 11 Dec 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कानपुर रोड पर नशे में तेज रफ्तार कार ने युवती समेत सात लोगों को घायल किया था। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कार को मौके से ही कब्जे में ले लिया था। घटना के बाद भीड़ ने कार में पथराव कर शीशे तोड़ दिए थे। शहर के कानपुर रोड पर मंगलवार रात साढ़े आठ बजे तेज रफ्तार कार ने सुभाष चौक पर ई-रिक्शा को टक्कर मारी। इसके बाद एक बाइक सवार को टक्कर मारकर इंडियन ऑयल चौकी के पास स्थित शराब के ठेके के पास अलाव ताप रहे लोगों को घायल कर दिया था।
घटना में सदर कोतवाली के गांव बदनपुर निवासी महेंद्र, अछल्दा के गांव सेहूपुर निवासी संतोष, कखावतू गांव निवासी वंशिका चौहान, आवास विकास निवासी सुमित, एलजी गार्डन के पास रहने वाले शिवम, गांव बिचौली निवासी अमित और मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी प्रेमचंद्र घायल हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कार पुलिस के कब्जे में है। जल्द चालक को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें